बंगाल चुनाव में बड़ा दांव, भाजपा ने आदिवासी वोट साधने की सौंपी जिम्मेदारी

0
Advertisements

आदित्यपुर : आगामी पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति तेज कर दी है। इसी कड़ी में पार्टी ने आदित्यपुर की देवी कुमारी भूमिज को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए आदिवासी वोटों को साधने का कार्य सौंपा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, उन्हें बंगाल चुनाव में विशेष रूप से आदिवासी समाज के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी का मानना है कि इस वर्ग में प्रभाव बढ़ाने से चुनावी समीकरण पर सीधा असर पड़ सकता है।

देवी कुमारी भूमिज ने इस जिम्मेदारी को लेकर कहा कि वह संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगी। वहीं, भाजपा नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ से पार्टी को चुनाव में लाभ मिलेगा।

About The Author

See also  एसआईआर दावा-आपत्ति की समयसीमा खत्म, करीब 63 लाख लोगों को नोटिस

Thanks for your Feedback!

You may have missed