सरायकेला – चाईबासा मार्ग पर सड़क सुरक्षा टीम ट्रैफिक पुलिस बल के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

0
Advertisements
Advertisements

सरायकेला : ज़िला परिवहन पदाधिकारी दिनेश कुमार रंजन के निर्देशानुसार सड़क दुर्घंटना की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरायकेला – चाईबासा मार्ग पर सड़क सुरक्षा टीम ट्रैफिक पुलिस बल के उपस्थिति मे जागरूकता अभियान चलाया गया।जागरूकता अभियान के दौरान लोगो को दो पहिया वाहन चलते समय हेलमेट पहनना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोगिता के बारे मे विस्तृत जानकारी साझा कर यातायात नियमों के पालन करने हेतु प्रेरित किया गया।
जागरूकता अभियान के क्रम मे लोगो को हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग ना करने के दुष्परिणाम, ओवरस्पीड एवं ड्रंक एंड ड्राइव के मामले में जुर्माना और चालक अनुज्ञप्ति भी निलंबित होने तक की जानकारी साझा कर स्वम् भी यातायात नियमों के पालन करने तथा दुसरो को भी प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य कुंदन वर्मा (ज़िला सड़क सुरक्षा प्रबंधक), आशुतोष कुमार सिंह (सड़क अभियांत्रिकी विश्लेषक), धृत कुमार (IT सहायक) मौजूद रहे।

Advertisements
See also  कांड्रा में भीषण सड़क हादसा: ड्यूटी जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पैर टूटा

Thanks for your Feedback!

You may have missed