एलमुनी अजय सिंह ने महाविद्वयालयय विकास के लिए एक लाख का सहयोग किया प्रदान

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जमशेदपुर को आपरेटिव कालेज के पूर्व एलमुनी-सह – कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अजय सिंह ने महाविद्वयालय के विकास हेतु एक लाख रूपये की सहयोग राशि प्रदान किया है। मंगलवार को अजय सिंह ने महाविद्वयालय आकर प्राचार्य डा अमर सिंह को सहयोग राशि का चेक प्रदान किया गया। उनके द्वारा प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा अबतक महाविद्वयालय में किए गए विकास कार्यों की भूरि – भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आगे आने वाले समय में भी महाविद्वयालय के विकास कार्यो के लिए वह हमेशा सहयोग करने को तैयार रहेंगे। इस अवसर पर उनके द्वारा प्राचार्य डा अमर सिंह के साथ महाविद्वयालय के परिसर स्थित यादगार वाटिका में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा अमर सिंह ने कहा कि उनका एक मात्र लक्ष्य है महाविद्वयालय को नैक में ए ग्रेड दिलाने के साथ ही इसे शहर एवं राज्य के एक विकसित शिक्षण संस्थान के रूप में प्रतिस्थापित करना भी है।इससे पूर्व प्राचार्य डा अमर सिंह के द्वारा उद्वयमी सह एलमुनी अजस सिंह एवं अरूण पाठक का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर महाविद्वयालय के अर्थपाल डा अशोक कुमार रवानी,डा एस एन ठाकुर, डा कृष्णा प्रसाद,डा भूषण कुमार सिंह, के अलावा काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  लापता युवक का वीडियो वायरल: प्रेमिका संग शादी का दावा, परिवार से आजाद छोड़ने की अपील

Thanks for your Feedback!

You may have missed