आदित्यपुर: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 76 वें जन्मदिन पर कटा 76 पाउंड का केक, “बोले पुरेंद्र” लालू व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है….

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आज 11 जून को गम्हरिया स्थित होटल द पर्ल में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सह लालू विचार केंद्र, झारखंड प्रदेश के संयोजक पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन पर 76 पाउंड का केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. केक काटते ही लालू विचार केंद्र और राजद कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और हैप्पी बर्थडे टू यू लालू गीत गुनगुनाने लगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

केक कटिंग के उपरांत पुरेंद्र नारायण सिंह ने लालू प्रसाद के चित्र पर तिलक लगाया एवं आरती उतारकर लंबी उम्र की ईश्वर से दुआ मांगी और लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की.

 

सर्वप्रथम इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों में विश्वास करने वाले लालू विचार केंद्र के कार्यकर्ताओं ने पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणों को पहुंचाने का संकल्प लिया.

 

इस अवसर पर भोजपुरी के सुप्रसिद्ध गायक राजेश रसिक ने लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित गीतों की प्रस्तुति यथा- लालू जी के जन्मदिन पर देतबानी जा बधाई, लालू जी के कहे में राजनीति के शेर कोनो फेर नईखे देकर लालू समर्थकों की खूब ताली बटोरी.

 

बता दे पुरेंद्र नारायण सिंह ने इस अवसर पर लालू प्रसाद यादव के नीतियों, सिद्धांतों और कार्यक्रमों को वर्षभर जन- जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले 5 सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया.

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर उपस्थित समर्थकों से लालू प्रसाद यादव की जीवनी पर आधारित आयोजित प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में लालू प्रसाद यादव जी का जन्म कब और कहां हुआ था, लालू प्रसाद यादव के माता का नाम क्या था, लालू जी भारत सरकार में रेल मंत्री कब बने, लालू प्रसाद जी बिहार के मुख्यमंत्री कब बने, लालू प्रसाद यादव की शादी कब हुई थी इत्यादि प्रश्न पूछे गए और विजई प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.

 

See also  सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धनाथ सिंह यादव, देव प्रकाश, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, वीरेंद्र यादव, डॉ विजय कुमार सिंह, गोपाल प्रसाद, डीपी सिंह, श्यामसुंदर मालाकार, रामानंद भक्ता, कैलाश गुप्ता, रामा यादव, काशीनाथ सिंह, सुदर्शन सिंह, दंगल सिंह, विनोद कुशवाहा, राम इकबाल यादव, भूपेंद्र कुशवाहा, अबोध यादव, एसएन यादव, राजेश यादव, जय मंगल यादव, सागर प्रसाद यादव, अजय कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, ओम प्रकाश, प्रमोद गुप्ता, दिलीप मंडल, संतोष यादव, श्रीमती पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, सुचिता बारिक, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed