बालासोर ट्रेन हादसे के बाद जहां रखे गये थे यात्रियों के शव वहां नहीं पढ़ना चाहते हैं स्कूली बच्चे, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आदेश के बाद स्कूल को तोड़ने का काम शुरू…

0
Advertisements
Advertisements

बालासोर :- ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद रेल यात्रियों के शवों को बहनगा स्कूल में रखा गया था. उस स्कूल के दृश्य टीवी पर देखने के बाद अब स्कूली बच्चे इस स्कूल में नहीं पढ़ना चाहते हैं. स्कूल समिति की मांग पर अब इस स्कूल को तोड़कर नया स्कूल भवन बनाने का आदेश राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने दिया है. इसके बाद से स्कूल भवन को तोड़ने का भी काम शुरू कराया गया है.

अभिभावकों, स्कूली बच्चों और स्कूल समिति की मांग को ध्यान में रखते हुये सरकार के आदेश पर जिला प्रशासन की एक टीम ने स्कूल भवन का जायजा लिया था. इस दौरान पाया कि स्कूल 65 साल पहले बनी थी. भवन भी जर्जर अवस्था में है. यह कभी भी गिर सकती है. इसके बाद ही स्कूल भवन को फिर से बनाने का निर्णय सरकार की ओर से लिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements


आध्यात्मिक कार्यक्रम कराने का निर्णय


इस स्कूल के बच्चों के मन से डर निकालने के लिये आध्यात्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करने का निर्णय लिया गया है. साथ ही अनुष्ठा कराने की भी योजना बनायी गयी है. ट्रेन हादसे के बाद स्कूल के बच्चे और एनसीसी कैडेटों को भी बचाव कार्य में लगाया गया था.

See also  दानुवा घाटी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Thanks for your Feedback!

You may have missed