पुंछ में आतंकी हमले के बाद कश्मीर में एनआइए कर रही छापेमारी

0
Advertisements
Advertisements

जम्मू-कश्मीर : कश्मीर में हुये आतंकी हमले के बाद एनआइए की अलग-अलग दर्जन भर से ज्यादा टीम जम्मू-कश्मीर में ताबड़-तोड़ छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी घाटी के चार जिले में की जा रही है. जम्मू के पुंछ जिले में भी एनआइए की ओर से छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम साउथ और मध्य कश्मीर में ऑपरेशन चला रही है. पूरा मामला टेरर लिंक से जुड़ा हुआ है.
घटना में पांच जवान हुये थे शहीद
जम्मू-कश्मीर में कुछ दिन पहले हुये आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हो गये थे. पुंछ में हमला करने के बाद आतंकियों ने वीडियो भी जारी किया था. वीडियो में बताया गया था कि हमला कैसे किया गया था. आतंकियों ने घटना के दिन सेना के वाहन पर हमला किया था. लोकेशन पता करने के बाद फायरिंग करने के साथ-साथ बम से भी हमला किया गया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  बेटी की शादी के पैसों को लेकर खौफनाक साजिश, पत्नी-बेटियों ने मिलकर की हत्या

Thanks for your Feedback!

You may have missed