Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची चाईबासा मुख्य मार्ग के रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे स्थित शिखर इंडियन गैस एजेंसी दुकान के पास रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति की पहचान ई रिक्शा चालक सोनू अग्रवाल के रूप में की गई. सूचना मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों की खोजबीन में जुट गए. जहां मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की.स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार सुबह शिखर इंडेन गैस दुकान के बाहर मृतक बैठा हुआ था, थोड़ी देर बाद वह लेट गया. काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो वहां मौके पर लोगों ने पहुंचकर उसे उठाने का प्रयास किया. लेकिन पाया कि उसकी मौत हो गई है. इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. वहीं मृतक के जीजा पवन चौधरी ने मौके पर पहुंच कर शव की पहचान की. मृतक के जीजा पवन चौधरी ने बताया कि ओड़िशा के बड़बिल निवासी सोनू अग्रवाल मेरे यहां रहकर ई रिक्शा चलाया करते थे. इधर पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  3.29 करोड़ की आबादी, राशन का कोटा सिर्फ 2.64 करोड़; लाखों जरूरतमंदों पर संकट

Thanks for your Feedback!

You may have missed