भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंडवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, होलिका दहन में शामिल होकर किया होली पूजन…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने होलिका दहन किया। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एग्रिको स्थित आवास पर सपरिवार होलिका दहन में शामिल हुए और होली पूजन किया। इस दौरान उन्होंने भगवान नरसिंह और भक्त प्रह्लाद से जमशेदपुर सहित झारखंड के लोगों के कल्याण, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए सबके लिए मंगलकामना की। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हजारों वर्षों की सनातन परंपरा का अनुकरण कर पूरे सौहार्द से होली की खुशियां मनाएं। इस दौरान उनके आवास पर काफी संख्या में स्थानीय निवासी एवं बच्चे मौजूद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एक्शन में मेयर सुधा गुप्ता,मानगो में सफाई अभियान और फॉगिंग की हुई शुरुआत

Thanks for your Feedback!

You may have missed