जगन्नाथ मंदिर गार्ड की हत्या से दहशत, लूट के एंगल पर जांच तेज… CCTV से खुल सकते हैं बड़े राज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड की हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। गुरुवार देर रात हुई इस वारदात के बाद सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो गार्ड का शव देखकर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह हत्या चोरी या लूट के इरादे से की गई हो सकती है। इसी दिशा में जांच को आगे बढ़ाते हुए मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फुटेज से कुछ अहम सुराग मिले हैं और आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं और जांच टीम को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

See also  पूजा का दीपक बना आफत, देखते ही देखते कमरे में लगी आग, TV समेत सामान राख

Thanks for your Feedback!

You may have missed