आइसक्रीम बेचने वाले के बेटे ने कर दिखाया कमाल, JAC 10वीं में तीसरा स्थान पाकर रचा इतिहास

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रामगढ़ : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में रामगढ़ जिले के सत्येंद्र कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। सत्येंद्र ने कुल 480 अंक प्राप्त किए हैं और अपने जिले का नाम रोशन किया है। वह डिवाइन ओंकार मिशन हाई स्कूल, मुर्रामकला (टायर मोड़) से पढ़ाई कर रहे थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सत्येंद्र एक साधारण परिवार से आते हैं, जहां उनके पिता रामसुंदर साव ठेले पर आइसक्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और मां तीलो देवी गृहिणी हैं। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद सत्येंद्र ने लगातार मेहनत की और रोज सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।

रिजल्ट आने के बाद परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। सत्येंद्र ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है और वह आगे पढ़ाई जारी रखते हुए देश का नाम रोशन करना चाहते हैं। उनकी इस सफलता को पूरे क्षेत्र में प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा.

About The Author

See also  जोड़ों के दर्द से परेशान मरीजों को बड़ी राहत, अब सिर्फ 475 रुपये में होगी HLA-B27 जांच

Thanks for your Feedback!

You may have missed