डीसी का औचक निरीक्षण, ऑफिस में अनुपस्थित मिले अधिकारी पर गिरी गाज… मांगा गया स्पष्टीकरण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

गढ़वा : उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल ने श्री बंशीधर नगर क्षेत्र में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत, प्रखंड, अंचल और अनुमंडल कार्यालयों की कार्यप्रणाली की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आईं, जिस पर डीसी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के सख्त निर्देश दिए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

निरीक्षण के दौरान सबसे बड़ी लापरवाही नगर पंचायत कार्यालय में सामने आई, जहां कार्यपालक पदाधिकारी अपने कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि उनकी अनुपस्थिति की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई थी। इस पर डीसी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित अधिकारी से तुरंत स्पष्टीकरण तलब करने का आदेश दिया।

इसके अलावा अंचल और अन्य कार्यालयों में लंबित मामलों और साफ-सफाई की स्थिति पर भी डीसी ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में देरी न हो, सभी मामलों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए और कार्यालयों में पारदर्शिता व व्यवस्था को मजबूत किया जा.

See also  विदाई में आंसू: 37 साल कॉलेज को दिया, चली गईं डॉ. चंद्रा प्रभा पाठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed