होली बाद होगा कोल्हान राजद संगठन का विस्तार- पुरेंद्र , 19 को कोल्हान स्तरीय कार्यकर्ता महा सम्मेलन आयोजन की तैयारी शुरू

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर : राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने होली बाद कोल्हान में राजद संगठन के विस्तार की बात कही है। उन्होंने बताया कि कई प्रमुख राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं का नाम संगठन की सूची में शामिल किया जाना है।  उन्होंने बताया कि कमजोर संगठन वाले जिलों में राजद संगठन को मजबूत बनाने हेतु एक कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जाएगी।  उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी अगली सूची में पूर्वी सिंहभूम के अध्यक्ष एवं जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष की भी घोषणा की जाएगी।  उन्होंने बतलाया कि शीघ्र ही कोल्हान सहित राज्य के सभी जिलों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारी की घोषणा पूर्व विधायक हुसैनाबाद सह प्रदेश अध्यक्ष  संजय सिंह यादव, पूर्व विधायक गोड्डा सह प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, राजद संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुरेश पासवान द्वारा की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि 19 मार्च को कोल्हान स्तरीय राजद कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में प्रस्तावित हैl प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी कोल्हान में संगठन विस्तार के उपरांत प्रारंभ कर दी जाएगी।

About The Author

See also  पहली सोमवारी पर भक्तों के लिए बड़ा फैसला, सुबह 4 बजे खुलेंगे मंदिर के पट

Thanks for your Feedback!

You may have missed