शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे, दिनभर लगी रहीं भक्तों की कतार, समृद्धि की कामना की

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर (अभय कुमार मिश्रा ):- आदित्यपुर आर आई टी थाना क्षेत्र श्रीकृष्ण नगर में श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर आदित्यपुर द्वारा महाशिवरात्रि का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शिव भक्तों ने शिव मंदिरों की विशेष सजावट एक दिन पूर्व ही कर ली थी। शिव मंदिरों में ओम नमः शिवाय और बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। तड़के से ही शिव मंदिरों में भगवान शिव के जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। शिव भक्तों ने विधि-विधान से जलाभिषेक कर भगवान भोले की आराधना की। हर कोई शिव की भक्ति में सराबोर दिखाई दिया। मंदिर परिसर बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर बेलपत्र, गंगाजल, शर्करा, धतूरा, जल व दुग्धाभिषेक से महादेवजी की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी। वहीं नवदंपतियों ने विवाह होने पर और महिलाओं ने संतान प्राप्ति होने पर शिव मंदिरों में कलश (झेर) विधि-विधान पूर्वक चढ़ाई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  राजदोर जंगल में आगजनी से हड़कंप, असामाजिक तत्वों पर आग लगाने का आरोप

Thanks for your Feedback!

You may have missed