आकाशवाणी जमशेदपुर से नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम- स्वागत वर्ष 2023, 1 जनवरी को होगा पुनः प्रसारण, शाहिद अनवर की होगी खास प्रस्तुति…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-  नव वर्ष 2023 की पूर्व संध्या पर , 31 दिसंबर दिन शनिवार को रात 11.10 मि. से आकशवाणी जमशेदपुर के दोनों चैनल एफ एम 102.4 और 100.8 मेगा हर्ट्ज पर एक साथ विशेष कार्यक्रम का प्रसारण होगा, स्वागत वर्ष 2023। जिसमें वर्ष 2022 की खास बातें, यादें, नए साल की नई उम्मीदों पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में रोचक बातचीत , गीत संगीत के अलावा सुप्रसिद्ध पट कथा लेखक, गीतकार, शायर जावेद अख्तर ,लोकप्रिय युवा लोक गायिका मैथिली ठाकुर, वोमेन्स यूनिवर्सिटी की वाईस चांसलर प्रोफ डॉ एंजिला गुप्ता, रेडियो सखी ममता सिंह,तथा रेडियो श्रोताओं की बातचीत शामिल हैं।
इस कार्यक्रम के संयोजक हैं आत्मेश्वर झा, आलेख ,संपादन एवम प्रस्तुति शाहिद अनवर की, प्रस्तुतकर्ता हैं राकेश रमन।इस कार्यक्रम का संचालन शाहिद अनवर, एनिमा दुबे और तासीर शाहिद का है। इसी कार्यक्रम के संपादित अंश का पुनः प्रसारण पहली जनवरी 2023 को दोनों चैनल पर एक साथ सुबह 10.10 मि से होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पावर डिस्कॉम्स ने लाइनमैन दिवस मनाया, फ्रंटलाइन पावर हीरोज़ का किया सम्मान

Thanks for your Feedback!

You may have missed