जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय सद्भावना अभियान सप्ताह और झंडा दिवस

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सद्भावना अभियान सप्ताह तथा झंडा दिवस मनाया गया | यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सांप्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान, भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया गया| कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य और मुख्य अतिथि डॉ एस पी महालिक ने किया | उन्होंने राष्ट्रीय सद्भावना एवं देश में एकता एवं अखंडता के महत्व पर प्रकाश डाला | कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रोफेसर ए के महापात्रा ने बताया कि भारत अनेकता में एकता को संजोकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है | कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ एम ए खान थे | मंच संचालन का कार्य एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर और भूगोल विभाग के अध्यक्ष आलोक कुमार चौबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन भूगोल विभाग की सहायक प्राध्यापिका सुरभि सिन्हा ने दिया | महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गण, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपनी सफल भागीदारी दी |

Advertisements
Advertisements
See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, "प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें" थीम पर जनजागरूकता का आह्वान

Thanks for your Feedback!

You may have missed