उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में स्वास्थ्य और स्वच्छता पर हुआ कार्यक्रम

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-आज उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में प्रॉक्टर और गैम्बल के सहयोग से स्वास्थ्य और स्वच्छता सुरक्षा एवमं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में वर्ग 7,और 8 की लगभग 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में उन्हें व्यक्तिगत स्वच्छता और सुरक्षा के विषय में बताया गया।अनेकों बीमारियों से बचने का एक ही उपाय है कि हम सुरक्षित रहें, हमारा खान पान सुदृढ रहे।और हम हर कदम जागरूक रहें।विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समय -समय पर किया जाता है,जिसका उद्देश्य स्वस्थ वातावरण में एक अच्छी शिक्षा देने का है।कार्यक्रम के अंत में बच्चियों के बीच सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय की प्रभारी प्रिया कुमारी सिंह,एवमं अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महिलाओं के इलाज में बड़ी पहल, पहली बार अलग ओपीडी शुरू… हजारों को मिलेगा सीधा लाभ

Thanks for your Feedback!

You may have missed