डेढगाँव मे नवनिर्मित पैक्स गोदाम का उद्घाटन हुआ। किसानों के धान खरीदारी हुई शुरू

Advertisements

Advertisements

दावथ (रोहतास) : दावथ प्रखंड क्षेत्र के डेढगांव पंचायत के नवनिर्मित पैक्स गोदाम व धान खरीदारी कार्यक्रम का उद्घाटन अंचलाधिकारी नवलकांत एवं प्रखंड प्रसार पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने किया।डेढ़गांव पैक्स अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पैक्स के नवनिर्मित 500 एमटी गोदाम व धान क्रय केंद्र का उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र के विकासशील किसान अजय कुमार सिंह से 51 क्विंटल धान क्रय किया गया,जिसका रसीद भी उनको दिया गया । मौके पर डेढ़गांव सरपंच प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह,कार्यपालक पदाधिकारी अंजना कुमारी,वार्ड सदस्य चन्द्रभूषण सिंह,धनंजय कुमार सिंह,कुमार शंभू भूषण सुकेश कुमार सिंह हरेंद्र चौधरी पिंटू दुबे साहित कई किसान थे।
Advertisements

Advertisements

