शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना की गई।

0
Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास): शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन दावथ प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा अर्चना मां के भक्तों ने किया। इस समय शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। मां चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांति दायक और कल्याणकारी है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा पंडालों, मंदिरों एवं घरों में भक्तों ने आराधना की। माना जाता है कि मां चंद्रघंटा की पूजा और भक्ति करने से अध्यात्मिक शक्ति मिलती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि के तीसरे दिन जो भी जातक माता के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना करता है उसे माता की कृपा प्राप्त होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार मां चंद्रघंटा ने राक्षसों के संहार के लिए अवतार लिया था। इनमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित है। यह अपने हाथ में तलवार, त्रिशूल, धनुष, गदा धारण करती है। इनके माथे पर घंटे के आकार में अर्धचंद्र विराजमान हैं। इसलिए यह चंद्रघंटा कहलाती है । भक्तों के लिए माता का यह स्वरूप सौम्या और शांत है।

Advertisements
Advertisements
See also  गालूडीह में निकला रामनवमी पर भव्य अखाड़ा जुलूस...राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकी रही आकर्षण का केंद्र, युवाओं ने दिखाए हैरान करने वाले करतब...

Thanks for your Feedback!

You may have missed