अंकिता सिंह के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सामाजिक संस्था मिशन जन कल्याण के तत्वाधान में निकाली गई आक्रोश रैली

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : झारखंड की बेटी अंकिता सिंह के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर सामाजिक संस्था मिशन जन कल्याण के तत्वाधान आज बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा के समीप से सैकड़ों की तादाद में एक आक्रोश रैली निकाली गई। यह रैली बागबेडा हाउसिंग कॉलोनी रोड नंबर 1 से होते हुए लाल बिल्डिंग टाटानगर स्टेशन रिजर्वेशन काउंटर से होते हुए वापस स्टेशन रोड टीओपी के सामने गोलचक्कर पर समाप्त हुआ। इस दौरान हाथो में तख्तियां लिए जोरदार नारेबाजी भी कर रहे थे। अंकिता के हत्यारों को फांसी दो, लड़कियों को सुरक्षा मिलनी चाहिए, पुलिस प्रशासन हाय-हाय, अंकिता को इंसाफ दो इत्यादि के नारे गूंज रहे थे। इसके बाद एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी लोग एक स्वर में अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग कर रहे थे।
इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष रुपेश शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, राजकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, महेश कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे,प्रभात सिंह चौहान, सुष्मिता गुहा, सुप्रिया गुहा, जोगेन्दर शर्मा और अन्य टीम के सदस्य मोजुद थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  QR कोड से होगी पुलिस गश्त की निगरानी, हर बीट पर अफसरों की रहेगी पैनी नजर

Thanks for your Feedback!

You may have missed