QR कोड से होगी पुलिस गश्त की निगरानी, हर बीट पर अफसरों की रहेगी पैनी नजर

Advertisements

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए QR कोड आधारित डिजिटल बीट पुलिसिंग सिस्टम शुरू किया है। नई व्यवस्था के तहत पीसीआर, टेंगो मोबाइल, थाना गश्ती दल और बीट पदाधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर हर शिफ्ट में कम से कम दो बार QR कोड स्कैन करना होगा। स्कैन होते ही गश्ती टीम की मौजूदगी की जानकारी सीधे कंपोजिट कंट्रोल रूम (CCR) के सर्वर पर दर्ज होगी, जिससे वरिष्ठ अधिकारी हर बीट की रियल टाइम निगरानी कर सकेंगे। जिले को 206 बीट में बांटा गया है, जिनमें 102 शहरी और 104 ग्रामीण क्षेत्र शामिल हैं।पुलिस ने अब तक अपराध प्रभावित इलाकों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बैंक, एटीएम और अन्य संवेदनशील स्थानों पर 1000 से अधिक QR कोड लगाए हैं। बीट पदाधिकारियों को नियमित गश्त, स्थानीय लोगों से संपर्क, खुफिया सूचनाएं जुटाने और अपने क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि इस डिजिटल व्यवस्था से गश्ती में पारदर्शिता बढ़ेगी, लापरवाही पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और आम लोगों की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  एनएच-33 पर शिवम यात्री बस पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

You may have missed