नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार

Advertisements

जमशेदपुर : अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में नकली विदेशी शराब बनाने वाली एक मिनी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। संकोसाई रोड नंबर-1 स्थित एक अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी के दौरान 88 लीटर तैयार नकली विदेशी शराब बरामद की गई। इनमें करीब 70 लीटर शराब ड्रमों में और 18 लीटर दो कार्टन में बोतलबंद मिली। साथ ही सीलिंग कॉर्क, ढक्कन, खाली बोतलें तथा रंग और फ्लेवर मिलाने वाले केमिकल भी जब्त किए गए। जांच में पता चला कि घटिया गुणवत्ता की शराब तैयार कर उसे नामी ब्रांड की बोतलों में भरकर बाजार में बेचने की तैयारी थी। मुख्य आरोपी के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि छापेमारी से पहले वह फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

You may have missed