विश्व आदिवासी दिवस पर महाजुटान, पेसा कानून और अधिकारों पर होगा मंथन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को बागबेड़ा स्थित शहीद बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान, गिदीझोपड़ी में भव्य सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था, धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता और समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। आयोजकों के अनुसार, ग्राम प्रधान, मानकी-मुंडा, डोकलो सोहोर समुदाय के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, महिला-पुरुष, युवा और विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम का उद्घाटन धाड़ दिशोम के देश पारगना बाबा बैजू मुर्मू करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार और मुख्य वक्ता के रूप में जुगसलाई तोरोप के पारगना बाबा दसमत हांसदा मौजूद रहेंगे। इस दौरान झारखंड पेसा नियमावली-2025, सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, वन अधिकार अधिनियम-2006, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और विश्व आदिवासी दिवस के महत्व जैसे विषयों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दो डॉक्टरों की मौत पर नया मोड़, दूसरे पिता ने भी हत्या का लगाया आरोप

You may have missed