टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा, बच्चे भी हुए शामिल

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें टाटानगर रेल अधिकारी के साथ स्काउट के बच्चे भी शामिल हुए । तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सिविल डिफेंस कार्यालय साउथ सेटलमेंट खास महल से की गई ।सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने तिरंगा लहराते हुए तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया । रेलवे के विभिन्न कॉलोनी साउथ सेटलमेंट खास महल ट्रैफिक कॉलोनी के क्षेत्रों में तिरंगा रैली निकाली गई रैली में सिविल डिफेंस के जवानों की वंदे मातरम . भारत माता की जय के नारों से कॉलनी गूंज उठा । ट्राफिक कॉलोनी स्थित स्काउट डेन से स्काउट के बच्चे तिरंगा रैली में शामिल हुए । तिरंगा रैली टाटानगर स्टेशन के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय गीत के साथ भारत माता की जय घोष के बाद समाप्त हुई ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

तिरंगा रैली में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डी टोप्पो मंडल विद्युत अभियंता सामान्य अरशद कमाल सहायक मंडल विद्युत अभियंता ऑपरेटिंग सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार स्काउट मास्टर मोहम्मद यूसुफ जेबी राजू महेश चौहान छोबी चक्रवर्ती के साथ सिविल डिफेंस के जवान कल्याण कुमार साहू अजितेश कुमार दास अशोक विश्वकर्मा गीता कुमारी शिव शंकर प्रसाद विमल देव पासवान विनोद कुमार रितेश कुमार गुहा अनामिका मंडल सरस्वती मुर्मू पार्वती मुर्मू संजय कुमार सत्य प्रकाश शंकर कुमार इत्यादि तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।

See also  तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम से हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed