कदमा में टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर में 36 लाख की चोरी, नकद समेत गहने ले उड़े चोर

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-जमशेदपुर में इन दिनों छिनतई के अलावा चोरी की घटना आम हो चली है. गोलमुरी में महिला से चेन की छिनतई के बाद अब कदमा थाना क्षेत्र स्थित एक क्वार्टर में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने मो गालिब के बीएच एरिया रोड नंबर चार स्थित क्वार्टर नंबर 33 में चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त गालिब का पूरा परिवार बाहर गया हुआ था. दो घंटे बाद जब परिवार वापस लौटा तो पाया कि घर में चोरी हो चुकी है. कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा है. जांच करने पर पाया गया कि चोर अलमीरा में रखे 35 लाख के गहनों के अलावा 1.25 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर फरार हो गए है. इसकी सूचना कदमा पुलिस को दी गई है. मो गालिब टाटा स्टील कर्मी है. उन्होंने बताया कि घर पर लगभग 35 लाख रुपए के गहने और 1.25 लाख नकद रखे हुए थे. चोर अपने साथ सोने के गहने लेकर गए है जबकि चांदी के गहनों को छोड़ दिया है. इसके अलावा कई मूल्यवान वस्तुएं भी गायब है. यह पहली घटना नही है जहां चोरों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. इसके पूर्व भी कुछ दिनों पहले चोरी की घटना सामने आ चुकी है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed