जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में एनएसएस इकाई एक एवं दो की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आज 23 जुलाई को एनएसएस इकाई एक एवं दो की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने आजादी के अमृत महोत्सव की चर्चा करते हुए कहा कि जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के द्वारा आयोजित यह आजादी का अमृत महोत्सव और इसके अंतर्गत 75 दिनों की व्याख्यानमाला की श्रृंखला अपने आप में अनूठा है, क्योंकि संभवत पूरे भारत में इस प्रकार व्याख्यानमाला श्रृंखला का का आयोजन मात्र जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में ही हो रहा है। इससे प्रेरित होकर अन्य कॉलेज भी अब इस प्रकार की श्रृंखला का आयोजन करने लगे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी तथा महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में प्रो. मीनाक्षी, प्रो.सुभाष चंद्र दास, प्रो. सुनीता गुड़िया, प्रो. अर्चना गुप्ता उपस्थित थे। एन एस एस प्रभारी प्रो. पुष्पा सालू लिंडा एवं प्रो. अरविंद कुमार ने विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अगले शनिवार को आयोजित होने वाले स्वाधीनता सेनानियों पर आधारित ‘फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता’ की जानकारी दी।इस अवसर पर छात्र नेता हेमंत पाठक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed