प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा में उत्साह का माहौल, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा- पार्षद से प्रेसिडेंट तक का सफर प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणास्रोत

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- प्रथम जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के 15वें राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे ऐतिहासिक क्षण एवं सामाजिक समरसता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी की यह जीत सही मायनों में देश के गरीबों, आदिवासियों व वंचितों की आकांक्षाओं की जीत है। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने झारखंड में राज्यपाल के रूप में अपना ऐतिहासिक योगदान दे चुकी द्रौपदी मुर्मू से हुए मुलाकात के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अनेकों अवसर पर एक अभिभावक के रूप में उनका ममतामयी आशीर्वाद व मार्गदर्शन मिला। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू को मिला अपार समर्थन इस बात का गवाह है कि देश में लोकतंत्र की जड़ कितनी मजबूत हो चुकी है। ओडिशा राज्य के रायरंगपुर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र से प्रथम जनजातीय महिला का राष्ट्रपति निर्वाचित होना समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का सम्मान है। उनका पार्षद से लेकर प्रेसिडेंट तक का राजनीतिक सफर करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाकर सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि से एक सराहनीय एवं ऐतिहासिक कदम उठाया है। कहा कि केंद्र सरकार ने जनजाति समाज की सर्वांगीण उन्नति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रदर्शित किया है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि संवैधानिक प्रमुख के रूप में द्रौपदी मुर्मु जी का देश सेवा और देशहित में अभूतपूर्व योगदान मिलेगा।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed