Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी ए ब्लॉक के रहने वाले विजय कुमार ने टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले अभिनव सिंह और अभिनव की मां पर मारपीट कर गले से सोने की चेन छिनतई करने का आरोप लगाया है. घटना 29 मई की रात 10 बजे की है. मामले में कहा गया है कि घटना के समय विजय कुमार अपने आवास पर ही थे. इस बीच ही आरोपी घर में घुस गये और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. घटना के बाद जब मामला सीतारामडेरा थाने तक पहुंचा. तब पुलिस ने जांच में पाया है कि दोनों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है. पुराने विवाद में ही मारपीट करने और चेन छिनतई करने का आरोप लगाया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  टाटा स्टील प्लांट में बड़ी चोरी नाकाम, 100 किलो कॉपर के साथ चोर पकड़ा गया

Thanks for your Feedback!

You may have missed