मानगो से टेंपो का चक्का चोरी करने वाले को पुलिस ने दबोचा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- शहर में एक बार फिर से टेंपो का चक्का चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है. यह घटना मानगो थाना क्षेत्र में घटी है. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने मामले का पर्दाफाश भी कर दिया है. पुलिस ने चोरी गयी चक्का के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

दाइगुट्टू का रहने वाला है आरोपी राहुल

घटना दाइगुट्टू के रहने वाले कौलेश्वर राय के घर में घटी थी. घटना के दिन उन्होंने अपनी टेंपो को घर के सामने खड़ी की थी. 18 मई का रात साढ़े 10 बजे टेंपो का चक्का चोरों ने खोल लिया था. मामले की जांच के क्रम में पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू धोबी लाइन नंबर 6 का रहने वाला आरोपी राहुल यादव उर्फ पांडेय को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से टेंपो का जैक भी बरामद किया है.

See also  अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 5 अड्डे ध्वस्त होने से मचा हड़कंप

Thanks for your Feedback!

You may have missed