हजारीबाग के आकाश जैन को बड़ी जिम्मेदारी, NTA में मिली अहम पोस्टिंग

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : हजारीबाग के आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। केंद्र सरकार ने उन्हें एनटीए में संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर एजेंसी लगातार चर्चा में है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आकाश जैन भारतीय राजस्व सेवा (इनकम टैक्स) के अधिकारी हैं। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो संयुक्त सचिव और दो संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की है। आकाश जैन के साथ आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को भी संयुक्त निदेशक बनाया गया है। वहीं अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार की ओर से यह नियुक्तियां एनटीए में सुधार और व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। हाल ही में NEET-UG परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे, जिसके बाद केंद्र ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव शुरू किए हैं।

About The Author

See also  JPSC घोटाले में बड़ा खुलासा, उत्तर पुस्तिकाओं और अंकों में गड़बड़ी के मिले सबूत

Thanks for your Feedback!

You may have missed