परिवार के सदस्यों को कमरे में बंद कर किया नाबालिग लड़की का अपहरण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- नाबालिग लड़की के परिजनों को कमरे में बंद करके अपहरण कर लेने की घटना शहर में पहली बार हुई है. आश्चर्यजनक घटना का खुलासा भी कदमा पुलिस ने समय के पहले ही कर दिया है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया है. मामले का खुलासा मोबाइल लोकेशन के माध्यम से ही किया गया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पारडीह का रहने वाला है आरोपी

पारडीह का रहने वाला आरोपी भावेश देर रात कदमा वर्कर्स फ्लैट में गया हुआ था. वहां पर परिवार के सदस्यों को सोया हुआ देखकर बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया. इसके बाद नाबालिग का अपहरण कर लिया. परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली, तब खुद को कमरे में कैद देख कर दरवाजा तोड़ा और घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन खंगालकर पूरे मामले का ही पटाक्षेप कर दिया. नाबालिग को पारडीह से बरामद कर लिया और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

About The Author

See also  ब्रेन मलेरिया की चपेट में CRPF के दो जवान, तीसरे मरीज की हालत ने बढ़ाई चिंता

You may have missed