टेल्को में सभी सामाजिक संगठनों ने टाटा साहब के नाम जलाया दीपक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-आज दिनांक 3 मार्च को जमशेदपुर के संस्थापक श्रद्धेय जमसेत जी टाटा साहब के जयंती के अवसर पर सभी सामजिक संगठनों ने टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के समीप एक जुट होकर टाटा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह जी एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते जी उपस्थित हुए. महामंत्री श्री आर के सिंह जी के आह्वान पर पहली बार जमशेदपुर शहर में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. साथ ही केक काट कर एवं लड्डू वितरण कर लोगों के बीच उनकी दूरदर्शी सोच और देश की विकास में अहम भूमिका निभाने को लेकर उनके जीवनी को सभी के बीच रखा गाय.महामंत्री ने कहा कि आज पूरे विश्व में टाटा अपनी नीतियों के कारण लगातार बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही है. कोरोनाकाल में भी पूरा देश टाटा कंपनी की दरियादिली देख चुकी है. यह कंपनी सामजिक दायित्व का निर्वहन करना बखूबी जानती है.कार्यक्रम में सभी सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता पार्टी स्तर से उपर उठकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री श्री आर के सिंह, अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, आई आर हेड दीपक कुमार, सिक्युरिटी विभाग से आर के सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव अभिषेक श्रीवास्तव, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, श्रीवास्तव, सोनू खान, भाजपा टेल्को युवा मोर्चा अनुराग मिश्रा, युवा कांग्रेस के अमित कुमार, रोहित पाल, मनीष, शेखर, राकेश, अमित सिंह…. सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.

You may have missed