विभिन्न मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार , गया जेल

Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज(रोहतास):-  नासरीगंज एवं राजपुर पुलिस ने अलग-अलग गांव से पूर्व शराब मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । जानकारी देते हुए नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि पूर्व शराब के मामले में थाना क्षेत्र के नासरीगंज धुस के रहने वाले मूलनिवासी अरविंद चौधरी को गिरफ्तार किया गया है । वही राजपुर पुलिस ने भी पूर्व शराब के मामले का मुख्य आरोपी हबूबपुर निवासी रंजीत कुमार उर्फ रीठा को गिरफ्तार किया । इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना में कांड संख्या 01/22 के आलोक में मामला दर्ज था । जिसको पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया । वही कछवां पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंगरांव निवासी अजय साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इसकी जानकारी देते हुए कछवां थानाध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध कोर्ट से निर्गत वारंट था । जिसको गिरफ्तार कर जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  एनडीए ने बिहार से उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया, 5 मार्च को नामांकन करेंगे

You may have missed