किसानो का धान तैयार नहीं मिल रहे खरीददार,पैक्स भी नहीं खरीद रहे धान,किसान परेशान

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ /रोहतास (चारोधाम मिश्रा):-दावथ प्रखंड क्षेत्र के किसानो का धान बिकने के लिए तैयार है,परंतु कोई खरीददार नहीं मिल रहा है।पैक्सों ने भी सरकार के नये फरमान को लेकर हांथ खड़े कर दिए हैं।वहीं मजबुरी मे कुछ किसान स्थानीय व्यापारी को 1300 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान बेंच रहे हैं।किसान दोहरी मार झेल रहे हैं,एक तरफ खाद की किल्लत के कारण महंगे दामो पर खाद खरीद रहे हैं।दूसरी तरफ 13सौ से14 सौ रुपये धान बेंचने को मजबुर हैं।किसानो के सभी कार्य जैसे शादी-विवाह,बच्चों की पढ़ाई,रबी फसल के लिए खाद- बीज,दोनो फसलों के लिए जुताई का भाड़ा आदि महत्वपूर्ण कार्य धान बीक्री पर हीं निर्भर करता है।जरुरतोंं को पुरा करने के लिए किसान औने पौने दामो पर धान बेंचने को मजबुर हैं।अभी पैक्स भी धान खरीद को लेकर उत्साहित नहीं हैं।क्रय केंद्र खोलने के बावयुद धान खरीद नहीं हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

You may have missed