दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ (रोहतास):- थाना क्षेत्र के बभनौल अड्डा – कोआथ पथ पर सोमवार की दोपहर में दो बाइक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से जख्मी हैं। चारों नगर पंचायत कोआथ के अलग-अलग वार्ड के बताएं जाते हैं। पुलिस जख्मी को इलाज हेतु सीएचसी दावथ लाया, जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर होने के कारण बाहर भेज दिया। वहीं दोनों मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतक में नगर पंचायत कोआथ के योगिनी मुहल्ला निवासी श्रवण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार व वहीं के नथुनी पाण्डे के पुत्र त्रिलोकी पाण्डेय 24 वर्ष बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार ने बताया कि कोआथ बभनौल अड्डा पथ पर जगनारायण उच्तर विद्यालय के समीप दो बाइक के आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जिसमें नगर पंचायत कोआथ के योगिनी निवासी श्रवण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार व नथुनी पाण्डे के 24 वर्षीय पुत्र त्रिलोकी पाण्डेय, वार्ड छ के इजरायल कुरैशी 45 वर्ष व सैफ खान 30 वर्ष जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु भेजा गया। जहां इलाज हेतु जाने के क्रम में राजेश कुमार 25 वर्ष, व त्रिलोकी पाण्डेय 24 वर्ष की मृत्यु हो गई। दोनों के शव को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम भेजा गया है। वहीं इजरायल कुरैशी 45 व सैफ खान 30 का इलाज अलग अलग जगहों पर कराया जा रहा है। दोनों बाइक की आमने-सामने सामने की टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About The Author

You may have missed