दूसरे दिन 391 और तीसरे दिन 134 प्रतिनिधियों ने कराएं अपना नामांकन

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोचस (रोहतास) :- तीसरे दिन पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर प्रतिनिधियों का काफी शाम के चार बजे तक नॉमिनेशन के लिए हुजूम लगा रहा। प्रखंड समन्वयक सह मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शाम के चार बजे तक सभी प्रतिनिधियों ने अलग-अलग पदों के लिए 134 पदो के लिए अपना नामांकन किया। जिसमें पंचायत समिति पद से 18 लोग सरपंच पद से 15 और मुखिया पद से 15 तथा पंच से 56 और वार्ड सदस्य 30 लोग अपना पर्चा दाखिल कर नामांकन कराया। आज कुल मिलाकर 134 लोगों ने अपना नामांकन शांतिपूर्ण तरीके से कराया। वहीं उन्होंने कहा सर्वर डाउन होने के कारण वार्ड सदस्यों का नॉमिनेशन एंट्री कंप्यूटर में नहीं हो पाई है जिसके कारण हम लोगों को शाम के 6 बजे तक प्रखंड मुख्यालय पर रुक कर काम करना पड़ रहा है यह लगभग 2 दिन से सिलसिला जारी है। जिसमें सर्वर डाउन होने के चलते सभी कर्मी तथा अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय पर दूसरे दिन दिखी भीड़ में कुल 391 प्रतिनिधियों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना नामांकन कराएं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  टीआरआई-4 परीक्षा को लेकर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन-लाठीचार्ज के बीच पथराव; कई हिरासत में

You may have missed