प्रेम प्रसंग में साकची भाजपा कार्यालय में खुद को विडिओ कॉल के दौरान कार्यकर्ता ने मारी गोली , सासाराम का रहने वाला था युवक

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : बुधवार को साकची सब्‍जी मंडी के समीप भाजपा कार्यालय के बाहर उस समय भीड लग गई। जब वहां से गोली चलने की आवाज आई। इलाके के लोग डर सहम गए कि आखिर हुआ क्‍या? लोगों ने पता लगाया तब जानकारी मिली क‍ि भाजपा कार्यकर्ता सुरंंजन मिश्रा ने खुद को भी गोली मार ली है। घटना की सूचना पाकर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट पहुंचे और मामले की जांच शुरू हुई। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। जिसके कारण सुरंजन ने गोली मार कर आत्‍महत्‍या की है। सुरंजन के बारे में लोगों ने बताया कि वह लाइन टेकरी का काम करता था। इसके साथ ही वह भाजपा का कार्यकर्ता भी था। वहां के लोगों को घटना की जानकारी गोली की आवाज लगने पर हुई। जब वह भीतर गए तब देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जांच के क्रम में साकची भाजपा कार्यालय पहुंचे तो देखा कि सुरंजन के हाथ में पिस्‍तौल था। मिली जानकारी के मुताबिक उसने अपनी प्रेमिका से बात करते हुए खुद को गोली मारी है। वह बिहार के सासाराम का रहने वाला है। उसकी शादी नहीं हुई थी और बिहार के किसी लड़की से उसका प्रेम संबंध था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  अब हर योजना पर सीएम की सीधी नजर, नया डैशबोर्ड सिस्टम लागू, काम में पारदर्शिता पर बड़ा जोर

You may have missed