Advertisements

कोचस /रोहतास (संवाददाता ):- मध्य विद्यालय दैदहां जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। इससे विद्यालय परिवार आहत है। शिक्षक खाली पड़े खेतों से जैसे तैसे विद्यालय में आने-जाने को मजबूर हैं। इसे लेकर एक बार फिर वहां विधि व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न पैदा हो गई है बहुत पहले इन्द्रदेव राय 10 डिस्मील जमीन विद्यालय बनाने के लिए तो लिख दिये नहीं लिंक रोड से रास्ता विद्यालय में नहीं है। फिर भी शिक्षक एवं बच्चे पगडण्डी के सहारे विद्यायल जाते थे।लेकिन राम एकबाल राय ने आपना निजी जमीन के रास्ते को तार से घेर दिया जिससे विद्यालय के रास्ता बंद हो गया अब प्रधान शिक्षक अरविन्द कुमार ने आवदेन लिख कर शिक्षा विभाग एवं अंचल अधिकारी से रास्ता एवं कोई वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। विद्यालय में बच्चे और शिक्षकों को विद्यालय पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो गया। लेकिन आहत शिक्षकों ने विद्यालय का संचालन करते हुए, पथ के लिए रास्ता की उम्मीद नहीं छोड़ी। लेकिन देखते ही देखते दशक बीत गए। बरसात के दिनों में दो दो फीट पानी पार कर खेतों से नौनिहाल और शिक्षक आते-जाते रहे। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार आवाज उठाई। विद्यालय की ओर से विभाग को कई बार पत्र लिखा भी गया। फिर भी रास्ते के समाधान के लिए ना तो विभाग ने गंभीरता दिखाई और ना ही प्रशासन ने विद्यालय आने जाने में उत्पन्न कष्ट को दूर करने की कोई कोशिश नहीं की गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed