बिक्रमगंज में पोषण ट्रेकर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (धर्मेन्द्र कुमार सिंह):- बिक्रमगंज में आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों को आसान बनाने के उद्देश्य से 3 दिवसीय मोबाइल ऐप पोषण ट्रेकर का दिया गया प्रशिक्षण।स्थानीय शहर के आरा रोड स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविकाओं के कार्यों को आसान बनाने हेतू डिजिटल इंडिया को बढ़ावा दिलाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया गया । इस संबंध में सीडीपीओ कमला कुमारी सिन्हा के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि मोबाइल ऐप पोषण ट्रेकर का प्रशिक्षण प्राप्त हो जाने के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्यों को करने में काफी सहुलियत होगी। ऑन द स्पॉट ऑनलाइन कार्यों का होगा निपटारा। पोषण ट्रेकर के माध्यम से पोषाहार वितरण का ऑनलाइन निगरानी होगी। केंद्र सरकार की योजना डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने तथा समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार के निर्देश पर नगरपरिषद व ग्रामीण इलाकों के बिभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल ऐप पोषण ट्रेकर के माध्यम से प्रशिक्षित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षक के रूप मे प्रखंड समन्वयक रिंकी कुमारी, विनय कुमार, महिला पर्यवेक्षिका कुसुम कुँवर, निर्मला देवी थी । प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी सेविका उर्मिला देवी, मीना देवी, अर्चना देवी, संजू कुमारी, कुमारी निशा, प्रमिला देवी, गीता देवी, गुंजा देवी, मनी देवी, सुधा देवी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed