21 जून से 18 से ऊपर आयु वालों के लिए मुफ्त वैक्‍सीन, 75 वैक्‍सीन का हिस्‍सा केंद्र सरकार खरीदकर राज्‍य सरकारों को मुफ्त मुहैया कराएगी : प्रधानमंत्री

Advertisements

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री ने आज शाम देश को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ हम भारतवासियों की लड़ाई जारी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमने पिछले दिनों कोरोना की दूसरी लहर का पीक देखा, जिसमें हमने बड़ी संख्या में लोगों को खोया है. बीते 100 सालों में आई यह सबसे बड़ी महामारी है. ऐसी महामारी विश्‍व कभी न देखी और न अनुभव की थी. इस महामारी से पूरा देश कई मोर्चों पर एक साथ खड़ा रहा और लड़ाता रहा है. तेजी से मेडिकल ऑक्सीजन की मांग बढ़ी थी, जिसकी आपूर्ति के लिए सेना तक को लगाया गया. विदेशों से भी ऑक्सीजन की सप्लाई की गई. इसके अलावा जरूरी दवाओं के उत्पादन से लेकर विदेश से लाने तक में कोई कसर नहीं छोड़ी गई. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना जैसे अदृश्य दुश्मन से लड़ाई में सबसे कारगर हथियार कोविड प्रोटोकॉल है. मास्क और दो गज की दूरी ही सबसे अच्छा उपाय है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

पीएम ने कहा कि वैक्सीन इस संक्रमण से जंग के लिए एक सुरक्षा चक्र है, लेकिन यह भी समझना होगा कि दुनिया में वैक्सीन की सप्लाई कम है. ऐसे बहुत कम देश और कंपनियां हैं, जहां दवाएं बन रही हैं. पीएम मोदी ने पोलियो और चेचक का उदाहरण देते हुए कहा कि एक समय में हमें महामारियों से निपटने के लिए टीकों का दशकों तक इंतजार करना पड़ता था. पीएम मोदी ने कहा कि यदि आज हमारे देश में वैक्सीन न बन रही होती तो समझिए क्या होता.

जिस रफ्तार से देश में पहले टीकाकरण चल रहा था, उस स्पीड से तो कंप्लीट टीकाकरण के लिए 40 साल लग जाते. जब हम सत्ता में आए तो टीकाकरण की स्पीड बहुत कम थी, लेकिन हमने शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष लॉन्च किया. 100 फीसदी टीकाकरण की ओर बढ़ ही रहे थे कि कोरोना के संकट ने हमें घेर लिया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में आशंका जताई जा रही थी कि कैसे भारत इतनी बड़ी आबादी को बचा पाएगा. तमाम आशंकाओं को दरकिनार करके हमने 1 साल के भीतर दो मेड इन इंडिया वैक्सीन तैयार कर दीं. आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो देश में 23 करोड़ से ज्यादा लोगो को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं.

See also  बिग बॉस 20 में माही विज और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस, प्रोमो हुआ जारी

21 जून (विश्‍व योग दिवस) के बाद से 18 वर्ष से उम्र के सभी नागरिकों के लिए भारत सरकार, राज्‍यों को वैक्‍सीन मुहैया कराएगी. वैक्‍सीन का 75 हिस्‍सा केंद्र सरकार खरीदकर राज्‍य सरकारों को मुफ्त मुहैया कराएगी.  सरकार ने फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को अब दीपावली तक आगे बढ़ाया जाएगा. महामारी के इस समय में, सरकार गरीब की हर संभव जरूरत पहुचने को खाड़ी है. नवंबर तक 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को, हर महीने तय मात्रा में मुफ्त अनाज उपलब्ध होगा.

 

 

About The Author

You may have missed