त्रिस्तरीय पंचायत परामर्शी समिति गठन के निर्णय का स्वागत

Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास):- कोरोना महामारी के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अगले आदेश तक रोके जाने व वैकल्पिक व्यवस्था के तहत संचालन हेतु नई त्रिस्तरीय पंचायत परामर्शी  समिति गठन के सरकार के निर्णय का लोगों ने स्वागत किया है । पूर्व जिला पार्षद गुप्तेश्वर मिश्र ने सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि नीतीश सरकार द्वारा ऐसा निर्णय नहीं लिया जाता तो 15 जून के बाद पंचायती राज पूरी तरह लालफीताशाी के भेट चढ जाता । गांंव की सरकार के द्वारा सीधे तौर पर जन भागीदारी में बट्टा लग जाता । यह निर्णय काबिले तारीफ है । उम्मीद है कि नवगठित त्रिस्तरीय पंचायत परामर्शी समिति में बिहार सरकार निवर्तमान से लेकर पूर्व के सदस्यों को सामाजिक संतुलन, अनुभवों के आधार पर संतुलित समिति बनाएगी । स्वागत करने वालों में पूर्व उपप्रमुख विपेंद्र दत्त तिवारी, पूर्व मुखिया विनय प्रकाश चौधरी, पूर्व जिला पार्षद उर्मिला गुप्ता,  शैलेश मिश्र सहित कई शामिल है ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed