नप कार्यपालक पदाधिकारी एवं बीडीओ ने संयुक्त रुप से 9 दुकानों को किया सील

Advertisements

बिक्रमगंज (रोहतास)-  बुधवार को बिक्रमगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से शहर के 9 दुकानों को 48 घंटों के लिए सील कर दिया । इसके संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद बिक्रमगंज के सिटी मैनेजर आफताब आलम ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के मद्देनजर पूरे सप्ताह में सरकार एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अल्टरनेट रूप से दुकानों को खोलना था । उसी के आलोक में शहर के 9 दुकानों को अवहेलना करने के आरोप में 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है । सिटी मैनेजर ने बताया कि शहर के अदिति साड़ी कलेक्शन , रूपा ड्रेसेज , सुरभि साड़ी कलेक्शन , रंगोली ड्रेसेज , शानदार ड्रेसेज , साक्षी साड़ी कलेक्शन , करुणा श्रृंगार स्टोर , तमन्ना श्रृंगार स्टोर एवं कशिश श्रृंगार स्टोर को अधिकारियों द्वारा 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया । मौके पर नगर परिषद बिक्रमगंज के कार्यपालक पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed