गोलमुरी थाना क्षेत्र की कोविड सर्विलांस टीम को भाजपा ने सौंपा मास्क, सैनेटाइज़र और हैंड-ग्लव्स

Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने तथा संक्रमित लोगों की सुविधा और कोविड प्रोटोकॉल को सख़्ती से लागू कराने के लिए जिला उपायुक्त के निर्देश पर थानावार प्रशासनिक सर्विलांस टीम बीते महीनों से योगदान दे रही है। गोलमुरी थाना क्षेत्र की कोविड सर्विलांस टीम के उल्लेखनीय कार्यों को रेखांकित करते हुए सोमवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने टीम का उत्साहवर्धन किया और जनता के सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान सर्विलांस टीम के प्रभारी पुलक मंडल एवं अन्य को भारतीय जनता पार्टी ने मास्क, सैनेटाइज़र और हैंड-ग्लव सौंपकर सहयोग किया। सर्विलांस टीम की जरूरतों को देखते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने यह पहल किया। दिनेश कुमार ने बताया कि गोलमुरी सर्विलांस प्रभारी पुलक मंडल के नेतृत्व में कोरोनारोधी अभियान में टीम बेहद सक्रियता से उल्लेखनीय कार्य कर रही है। उक्त सेवा अभियान में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमिश अग्रवाल का भी योगदान रहा। मौके पर पंकज शर्मा, मोहम्मद नौशाद, टिंकू, सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की होगी ऑनलाइन कंप्यूटर परीक्षा, ‘जी गुरुजी एप’ से होगा आयोजन

You may have missed