ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लाभ लेकर सीमावर्ती राज्यों के लोग अपने जिला में टीकाकरण का नहीं ले पाएं लाभ, सभी सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी करें सुनिश्चित- सूरज कुमार, उपायुक्त 

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :-पूर्वी सिंहभूम जिले से सटे सीमावर्ती राज्यों यथा पश्चिम बंगाल व ओडिशा के लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लाभ लेते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में टीकाकरण नहीं करा पाएं, इसे सुनिश्चित करने का निर्देश उपायुक्त सूरज कुमार ने सभी सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि टीकाकरण का समुचित लाभ जिलेवासियों को मिले इसे सुनिश्चित करें। उपायुक्त द्वारा निदेशित किया गया है कि सीमावर्ती इलाकों में बंगाल और ओडिशा से सटे सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अविलंब इस बात का ध्यान देंगे कि अपने अपने सेंटर पर आप आईडी कार्ड चेक करेंगे। अगर किसी का आईडी कार्ड बंगाल या ओडिशा का है तो आप उसका वैक्सीनशन यहां नहीं करेंगे। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी द्वारा यह व्यवस्था अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  शिबू सोरेन की पहली प्रतिमा का भव्य अनावरण, समर्थकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

You may have missed