वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया संबोधित, पीएम किसान निधि के लाभुकों तक पहुंचने की बनी रणनीति

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- भाजपा प्रदेश कमेटी की ओर से रविवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गयी। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला संगठन प्रभारी, विभिन्न जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। जमशेदपुर महानगर से जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने बैठक में भाग लिया और अपने सुझाव दिए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने पीएम किसान निधि में आंठवी किश्त हस्तांतरण का स्वागत करते हुए इसे किसानों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के हित की सदैव चिंता की है। शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत एवं उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.5 करोड़ लाभार्थी किसान परिवारों के लिए 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खाते में भेजी है। झारखंड प्रदेश के लाखों किसानों को इस योजना के तहत सीधा लाभ मिला है। जहां उनके खाते में 200 करोड से अधिक राशि हस्तांतरित की गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी जिलाध्यक्षों से लाभुक किसानों से संपर्क करने एवं अन्य जरुरतमंद किसानों को योजना से जोड़ने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बैठक में शामिल महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि कोरोनाकाल में सम्मान निधि के तहत दी गई राशि किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की। इस योजना के प्रारंभ होने के बाद किसानों देश एवं प्रदेश के किसानों को बिना किसी भेदभाव के लाभ मिला है। आज देश का किसान पहले से खुशहाल और मजबूत हुआ है।

About The Author

You may have missed