सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ ने किया नर्स को सम्मानित

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- सामाजिक संस्था सम्पूर्ण मानवता कल्याण संघ के महासचिव अभिषेक गौतम ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समाज हित मे कार्य कर रही नर्स लोगो को सम्मानित किया। अभिषेक ने कहा कि नर्स हमारे समाज की कोरोना वारियर है जो इस मुश्किल हालात में भी आने कर्तव्यों पर डटी हुई है और मरीजों की सेवा लगातार कर रही है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों संस्था के अध्यक्ष डॉ संजय गिरी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे जिसके बाद से वे घर पर ही क्वारंटाइन है। इस मौके पर डॉ संजय गिरी ने सभी नर्सो को बधाई देते हुए कहा कि नर्स डॉक्टर के हेल्पिंग हैंड होती है। मरीजो की देखरेख सही तरीके से करने में इनकी मुख्य भूमिका होती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  नौकरी का वादा कर मुकर गई कंपनी, पीड़ित परिवारों का आरोप… CM से लगाई गुहार

You may have missed