Advertisements
Advertisements

दावथ /दावथ (चारोधाम मिश्रा):-पुलिस ने नगर पंचायत कोआथ से रविवार को दुष्कर्म मामले के एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।,थानाध्यक्ष अतवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ के एक व्यक्ति ने बीते वर्ष 29 दिसंबर 2020 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसमें आरोप लगाया था कि मेरी 20 वर्षीय पुत्री के साथ मोहल्ले के ही 25 वर्षीय युवक आकाश चौधरी जबरदस्ती दुष्कर्म किया था।पिता के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के बाद आरोपी युवक फरार चल रहा था। जिसे आज रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाने के एएसआई कृष्ण मुरारी शर्मा एवं कन्हैया पासवान ने पुलिस बल के जवानों के साथ पहुँचकर उसे गिरफ्तार कर थाने लाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के तीन युवकों की डूबने से मौत

You may have missed