प्रखंड मुख्यालय पर विद्युत विपत्र सुधार को लेकर लगा शिविर,बिक्रमगंज में विद्युत विपत्र सुधारते विभागीय कर्मी

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बिक्रमगंज /रोहतास (संवाददाता ):– महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड पटना के द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्युत आपूर्ति अवर प्रमण्डल बिक्रमगंज के अंतर्गत सभी प्रखंड मुख्यालय पर विद्युत विपत्र सुधार को लेकर कैम्प लगाया गया । शहरी क्षेत्र के लिए अवर प्रमंडल कार्यालय में कैम्प लगाया गया । जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सभी प्रखंड मुख्यालय में कैंप लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं के विपत्र में त्रुटि इत्यादि के सुधार किये गये । सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज संतन कुमार कौशल ने बताया कि अवर प्रमंडल कार्यालय में कुल 24 आवेदन आये। जिसमे 15 आवेदन का ससमय निष्पादन कर दिया गया है । कनीय विद्युत अभियंता बिक्रमगंज अमित कुमार ने बताया कि कैम्प में प्राप्त शिकायतों के संबंध में कोशिश किया जा रहा है कि अधिकाधिक सुधार कर दिया जाय । फिर भी जिन विपत्रों का सुधार कैम्प स्थल पर संभव नही है उनका विपत्र निरीक्षण के पश्चात सात दिनों के अंदर सुधार कर दिया जाएगा ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  टेंडर घोटाले में बड़ा एक्शन, दो IAS अधिकारी सस्पेंड, ED रिपोर्ट से मचा बवाल

You may have missed