स्कॉर्पियो पर फायरिंग मामले में सिंटू सिंह समेत दो आरोपी अदालत से बरी

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो पर फायरिंग कर उसे क्षतिग्रस्त करने के मामले में अदालत ने अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह और गुड्डू पांडेय को बरी कर दिया है। इस मामले में आरोपियों की ओर से अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार और अधिवक्ता सावन फिलिप भेंगरा ने पैरवी की।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मामले के सूचक रिजवान अहमद खान ने मानगो थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया था कि 24 अगस्त 2020 को दोपहर करीब 12.05 बजे उनके बहनोई मोजमिल ने उन्हें फोन कर केपी एन्क्लेव की पार्किंग में खड़ी उनकी स्कॉर्पियो पर फायरिंग होने की जानकारी दी थी। इसके बाद रिजवान अहमद खान मौके पर पहुंचे और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उनके अनुसार, फुटेज में अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह, गुड्डू पांडेय और एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिए थे।

आवेदन में यह भी बताया गया था कि स्कॉर्पियो के अंदर से 9 एमएम की एक मैगजीन मिली थी। शिकायतकर्ता ने फायरिंग से वाहन क्षतिग्रस्त होने की बात कही थी। इस मामले में अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया।

About The Author

See also  ग्राम सभा की बैठक में पथराव, 10 पुलिसकर्मी घायल

You may have missed