लोको पायलटों का बैटरी भत्ता 360 रुपये तय, लंबित भत्तों के भुगतान का भी भरोसा

Advertisements

जमशेदपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन और रेलवे प्रशासन के बीच गार्डनरीच में आयोजित दो दिवसीय पीएनएम बैठक में रेल कर्मचारियों की समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा हुई। बैठक में लोको पायलटों का बैटरी भत्ता 360 रुपये निर्धारित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने कर्मचारियों के लंबित टीए और अन्य भत्तों का भुगतान जल्द करने का भरोसा दिया। बैठक में रेलवे महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी महेंद्र प्रसाद और जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में मेंस यूनियन ने सभी मंडल अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और रनिंग स्टाफ, गैंगमैन तथा दूरदराज के क्षेत्रों में काम करने वाले अन्य रेलकर्मियों के लिए नए आवास उपलब्ध कराने की मांग उठाई। यूनियन ने गैंगमैन को दूसरे विभागों में स्थानांतरित होने के लिए 10 प्रतिशत कोटा जल्द शुरू करने, उनकी पेट्रोलिंग की दूरी कम करने और कार्यस्थलों पर जरूरी सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया। कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा के बाद कई मामलों के समाधान पर सहमति बनी।

यूनियन की ओर से महासचिव गौतम मुखर्जी, अध्यक्ष मलय बनर्जी, टाटानगर से सहायक महासचिव जवाहरलाल, अतिरिक्त महासचिव एके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवजी शर्मा, मंडल संगठन सचिव एनके जेना और डीएसआरबी सचिव एके रॉय बैठक में शामिल हुए।

About The Author

You may have missed