अक्षय नवमी पर आंवले के पेड़ की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

Advertisements

जमशेदपुर : कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शहर में आंवला नवमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर साकची शीतला मंदिर और टेल्को मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आंवले के पेड़ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में पूजा करने वालों की भीड़ जुटने लगी। महिला, पुरुष और सभी वर्गों के लोगों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। टेल्को राम मंदिर में आंवला नवमी की पूजा के साथ भोज का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने व्रत-कथा सुनी। आयोजन में आसपास के क्षेत्रों के अलावा दूर-दूर से भी श्रद्धालु शामिल होने पहुंचे।

About The Author

See also  कोयला खनन को मंजूरी, 5.67 लाख पेड़ों की कटाई से बढ़ सकता है मानव-हाथी संघर्ष

You may have missed